Shivani Kumari Official Biography: शुरू से आजतक की कहानी 2021

जितने भी लोग टिक टोक चलाते थे, उन सबने कभी न कभी तो Shivani Kumari 321 के विडियो देखे होंगे | और बहुत लोगो को उनके विडियो अच्छे लगते थे, कुछ लोग शिवानी की बुराई भी करते करते थे, उनको पसंद और नापसंद करने वाले उनके गाँव से लेके पुरे देश मैं थे | Shivani Kumari Tik Tok Star कैसे बनी और अब क्या करती है|


Shivani Kumari Official Biography: शुरू से आजतक की कहानी 2021


Shivani Kumari 321: Tik Tok Star, Biography, Journey, Village


शिवानी कुमारी उत्तर प्रदेश के औरैया जिला के एक गाँव अरियरी की रहने वाली है | आज भी गाँव मैं लड़कियों को जल्दी से मोबाइल नहीं दिलाया जाता है | और अगर उन्हें किसी कारण से मोबाइल मिल भी जाता है, तो विशेष रूप से उन्हें कहीं भी अपने वीडियो या फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं होती है। 


Shivani Kumari Official , Age, Family

शिवानी का जन्म वर्ष 2000 को उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके जन्म के एक साल बाद ही उनके पिता की मृत्यु हो गई। उसके बाद उनकी माँ ने ही सब की देख भाल की और शिवानी से बड़ी तीनो बहनों की शादी की | शिवानी कुमारी की माँ नर्स का काम किया करती थी, पर समय के साथ बहुत कुछ बदला और अब उनकी माँ बीमार रहने लगी | जिस बजह से शिवानी कुमारी को पढाई के साथ घर और खेत का काम भी करना पड़ता था |

जब उनकी माँ से कुछ भी काम नहीं हो पाता था तो उन्होंने शिवानी की सबसे बड़ी बहन को बुला लिया, और उनको रहने के लिए घर दे दिया ताकि वो उनकी मदद कर सकें | शिवानी बताती है, की जब वो छोटी थी तब उनकी माँ हमेशा एक बात बोलती थी की हमारा कोई लड़का नहीं है, कैसे हमारा नाम चलेगा | शिवानी को अपनी माँ की बात सुन बहुत दुःख होता था |

पर आज Shivani की माँ बोलती है, की मुझे गर्व है अपनी बेटियों पे जिन्होंने हमारा नाम इतना रोशन किया है |

Shivani Kumari Tik Tok Star Journey


जो लोग गाँव मैं रहते है, वो इस बात को जानते होंगे की आज से कुछ समय पहले खुदका फोटो या विडियो इन्टरनेट पर देखना कैसा लगता था | शिवानी घर में सबसे छोटी है, इस लिए सब उनसे प्यार करते है, शिवानी स्कूल के साथ और थोडा बहुत काम करके उन्होंने फोन ले लिया था | और समय  TIK TOK बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहा था |

पहले तो कुछ दिन उन्होंने ऐसे ही टिक टोक चलाया फिर उनका भी मन हुआ, खुदका विडियो बनाने का और उन्होंने अपने पसंद के गानों पे Lip-Sync Video बनाये जोकि बिलकुल भी किसी ने नहीं देखे | और शिवानी ये विडियो सिर्फ मस्ती के लिए बनाया करती थी |

किसीने शिवानी कुमारी की माँ को बोला की आपकी लड़की विडियो बनाके इन्टरनेट पर डालती है | ये सुन के उनकी माँ को गुस्सा आया और उन्होंने शिवानी को मारा और समझाया की ये सब लड़कियों को शोभा नहीं देता |

Shivani Kumari 321 की Tik Tok Star बनने की शुरुआत  

माँ के मना करने बाद उन्होंने Lip-sync विडियो नहीं बनाये, और एक बार शिवानी बाजार से चप्पल लेने गयी और आते समय उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक विडियो बनाया जिसमे उन्होंने ने | Hi Friend की जगह Hi Friendaa बोल दिया और वो विडियो उन्होंने TIK TOK पर पोस्ट करदी ये सोच के की इसे कोन देखेगा | दुसरे दिन लोग उनके साथ फोटो खीचाने आये तो माँ ने पूछा कोन है, ये और क्यों आये है, पर उस समय शिवानी के पास भी जवाब नहीं था शायद |



जब उन्होंने देखा तो वो पुरे टिक टोक पे वायरल हो चुकी थी, एक दिन के अन्दर ही उनके उस विडियो पे 20 MIllion Views से ज्यादा हो गए थे | और लोगो ने Hi Frienda को TREND बना दिया था | ये देख के शिवानी को बहुत ख़ुशी हुई | पर किस्मत शायद नाराज थी उनकी या कोई और, उस वायरल विडियो के बाद उनका किसी ने फोन ही चुरा लिया |

Shivani Kumari Tiktok Star बन ही गयीं 

उन्होंने कभी नहीं सोचा था की वो इतनी वायरल हो जायेंगी की एक दिन उन्हें पूरा भारत जानेगा | लोगो को सबसे ज्यादा पसंद आया उनका विडियो बनाने का तरीका और उनकी भाषा | और फिर Shivani Kumari Ke Video हर तरफ छाने लगे | और बहुत जल्दी ही उनके Tik Tok Account पर अच्छे खासे Follower हो गए |

सफलता के साथ बुराई उपहार के रूप में आती है

शिवानी की माँ ने Shivani Kumari Ke Video देखे तो उन्हें कुछ गलत नहीं लगा , फिर उन्होंने कभी शिवानी से विडियो के लिए मना नहीं किया | बहुत लोग उनकी तारीफ करने लगे, और उनको ऐसे ही विडियो बनाने के लिए कहा | पर कुछ लोग उनकी बुराई करने मैं लग गए, उनके नाम से उलटी सीधी अफवाहे फैलाना शुरू कर दिया | शिवानी के खिलाफ उनकी ही गाँव की एक औरत हमेशा शिवानी की बुराई करती थी | पर शिवानी ने उनके उपर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया |

Shivani Kumari 321 से Shivani Kumari Official बनने की कहानी 

सब कुछ सही चल रहा था, फिर सरकार ने Cyber Security के चलते बहुत से Android Application बंद किये जिनमे Tiktok भी शामिल था | शिवानी से जब पूछा गया की tiktok बंद होने पर आपकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा की सरकार का फैसला है, सही होगा उन्होंने इस चीज मैं सरकार का समर्थन किया |

जब लोगो ने उन्हें इतना प्यार दिया था, Tik Tok पे तो उनकी भी आस थी की वो कुछ अच्छा कर के दिखाए और लोगो के लिए देशी अंदाज मैं विडियो लाये | Tik Tok तो था नहीं अब उन्होंने Youtube पे आने का मन बनाया | उन्होंने एक Vlog Video बनाके YouTube पर Upload करदी | फिर धीरे-धीरे करके शिवानी को पसंद करने वाले लोग उनके YouTube तक आगये |

ऐसे शुरुआत हुई Shivani Kumari Official की और उन्होंने अपने विडियो YouTube पर अपलोड करने जारी रखे | और उनको पसंद करने वालो के साथ उनके Haters भी यहा तक आगये पर शिवानी उनपे ज्यादा गौर नहीं करती हैं | शिवानी कुमारी हमेशा सबके Comments पढ़ती हैं, और और जितना हो सकता हैं, Reply भी करती हैं | 

Tik Tok के बाद का सफर 

Shivani Kumari Official ने Tiktok के बाद सबसे पहले YouTube पे विडियो बनाने शुरू किये | उसके बाद Instagram, Moj, Tiki जैसे Applications पे Videos अपलोड करने जारी रखे |


Social Media Platforms 

  • 500k Subscribers on YouTube
  • 2.3 Million Followers on Moj App
  • 2.4 M. Followers on Tiki App
  • 1.2 M. F. Instagram 

Shivani Kumari Official Song Videos


  • छम छम Song: Rahul Rajput 
  • 5, गज का दामन Cover Song: Amit Mishra Official
  • सच कह रहा है, दीवाना  Cover Song: A.M. official 
  • तुम्हे दिल्लगी, भूल जानी पड़ेगी : Amit
  • मोटो Female-Version Song: Farmani Naaz

शिवानी कुमारी ने और भी बहुत सारे Cover Songs बनाये है, वो आप उनके YouTube Channel पर जाके देख सकते हो | और अब इन्होने एक नहीं बल्कि अलग-अलग जगह अपने Social Media Account बनाये हुए है | ताकि आगे चलके कोई उनको परेशानी न हो |

शिवानी कुमारी- STUDY

इनकी पढाई की बात की जाए तो इन्होने इस साल 12TH Complete की है, और अब ये B.S.C कर रही हैं |

शिवानी का घर 

इस समय शिवानी का घर बन रहा है, और उन्होंने बताया है, की  खेत से आये पैसे और उनकी खुद की कमाई से वो अपना मकान बना रही है |

आगे क्या करने का प्लान है 

हम हमेशा विडियो बनाते रहेंगे इसी से सफर शुरू किया था इसी पर खतम करेंगे | अगर Bollywood मैं मौका मिला तो जरुर जायेंगे- Shivani Kumari |

इसे भी पढ़े: Thara Bhai Joginder Biography

शिवानी कुमारी को लेके अफवाहे 


बहुत लोग हमेशा से एक बात बोलते आये है, की शिवानी के पास गिफ्ट लेके नहीं जाओगे तो वो मिलने से मना कर देती है | और हमेशा घमंड मैं रहती है |



उसका जवाब है, की उसने आज तक ऐसा नहीं किया किसी ने उसको लेके ऐसे ही मजाक मैं बोला था, उस बात को लोग सच मानने लगे | शिवानी कुमारी आज भी उन लोगो के Comment का रिप्लाई करती है, जो इस गिफ्ट वाली बात को बोलते है | 


घमंड की बात की जाए तो एक बात हर कोई समझ सकता है, की 17 साल की उम्र क्या होती है, वो लड़की कभी गाँव से बाहर गयी नहीं | और आप उस से दुगनी उम्र के होके उसके लिए कुछ भी गलत नहीं बोल सकते | पहले समझो सामने वाले को आज वो लड़की दुनिया दारी की समझ रखती है, क्यूंकि वो अब जाके बाहर निकली है |

क्या कभी आपने ऐसा सोचा है ?

एक साल की उम्र मैं पिता की मौत, थोड़ी बड़ी हुई तो माँ को हमेशा ये कहते देखा की मेरा कोई लड़का नहीं कैसे हमारा नाम चलेगा | जब थोड़ी समझदार हुई तो पढाई के साथ घर की भी जिम्मेदारी क्योंकि सिर्फ ये ही है, माँ का सहारा | अगर इसे जिंदगी ने कुछ करने का मौका दिया है, तो हम कोन होते है, इसे Demotivate करने वाले | कभी इस लड़की ने आज तक किसी को गलत नहीं बोला होगा| और नाहीं कभी कोई गलत मेसेज होता है, इसकी विडियो मैं | फिर भी बहुत लोग Shivani Kumari Ke Video कमेंट मैं कुछ न कुछ उल्टा बोलते रहते है |




Post a Comment

Previous Post Next Post